फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: ज्वालामुखी में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत, 56 टीमें दिखाएंगी दम, युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश

कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से स्वर्गीय श्रीमती कृष्णा देवी रतन की स्मृति में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। मां ज्वाला यूथ क्लब की ओर से बॉयज़ स्कूल मैदान (बस स्टैंड के समीप) में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक संजय रतन के पुत्र एवं अधिवक्ता सर्वेश रतन ने किया। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में ज्वालामुखी और आसपास के क्षेत्रों की करीब 56 टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता शुरू होते ही खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला। सर्वेश रतन ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के साथ खेल संस्कृति को भी मजबूत करते हैं। आयोजन समिति के अनुसार विजेता टीम को 31 हजार रुपये नकद और स्मृति चिन्ह, जबकि उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे। सभी मुकाबले 8-8 ओवर के होंगे और हेवी ग्रीन (सिक्सर) बॉल से खेले जाएंगे। प्रत्येक टीम में अधिकतम 10 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देना, युवाओं की प्रतिभा को निखारना और उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करना है। आगामी दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में रोमांचक मुकाबले क्रिकेट प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें