अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 5 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होने वाले मैच के लिए पंजाब किंग्स की टीम गुरुवार दोपहर बाद गगल एयरपोर्ट पर पहुंची। पंजाब की टीम ने चेन्नई से विशेष विमान से गगल हवाई अड्डे पर लैंड किया । यहां पर एचपीसीए के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस दौरान प्रशंसकों में खिलाड़ियों के साथ सेल्फी व फोटो खिंचवाने के लिए होड़ लगी रही। यहां से खिलाड़ी सीधे कंडी स्थित रेडीसन ब्लू होटल रवाना हुए। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम शुक्रवार को धर्मशाला आएगी। धर्मशाला में पंजाब और चेन्नई के बीच रविवार को आईपीएल का मैच खेला जाएगा। चेन्नई की टीम शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे धर्मशाला पहुंचेगी। इसके अलावा छह 6 को आरसीबी की टीम एक बजे गगल हवाई अड्डे पर उतरेगी।