कांगड़ा जिले के देहरा उपमंडल के तहत नेहरन पुखर में बीच चौक पर हरियाणा रोडवेज की बस खराब हो गई। इस वजह से काफी देर यातयात जाम की स्थिति बनी रही। देहरा थाने से पहुंची पुलिस टीम ने यातयात सुचारू कराया। करीब साढ़े दस बजे क्रेन की मदद से बस को हटाया जा सका। बताया जा रहा है कि सुबह करीब पांच बजे गुरुग्राम से पंचरुखी जा रही हरियाणा रोडवेज की बस डिवाइडर से टकरा गई। इस टक्कर से बस का स्टीयरिंग टूट गया और साथ ही क्लच और ब्रेक सिस्टम ने भी काम करना बंद कर दिया। चालक ने दुकान के डंगे के सहारे बस रोकी। सवारियों को अन्य बस में अपने गंतव्य तक भेजा गया।।