चंद्रधर गुलेरी महाविद्यालय हरिपुर में सीएससीए के बैनर तले गुलेर गूंज कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया । इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष डॉक्टर राजेश शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कॉलेज प्रबंधन एवं कॉलेज एसएमसी कमेटी ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। प्रतिभागियों ने इस अवसर पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।