फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजा का तालाब में क्षय रोग की जांच हेतु शिविर का आयोजन

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत देश भर में सौ दिवसीय निक्षय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजा का तालाब में क्षय रोग (टीबी) की जांच हेतू एक शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान हैंड हेल्ड मोबाइल बैन के साथ लोगों की छाती के एक्सरे लिए गए। वहीं ढाई बजे तक लगभग 62 लोगों के छाती के एक्सरे लिए गए। बीएमओ फतेहपुर रिचा मेहरोत्रा ने बताया कि छाती के एक्सरे व सिवाई (साएं) टीवी की जांच के दौरान लक्षण पाए जाने वाले मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित को जाएगी। इस मौके पर बीएमओ फतेहपुर डॉ. रिचा मेहरोत्रा, डॉ. अंकुश चौधरी, फार्मासिस्ट बलविंदर कुमार सोनू, एसटीएस पंकज कुमार, डेटा ऑपरेटर बीपीएम जीवन कुमार, सीएचओ अमनीष कौर, पूजा ठाकुर, आशा वर्कर किरण कुमारी सरोज वाला सहित अन्य भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें