भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हाल ही में राज्य कार्यकारिणी का गठन किया है। नई टीम में 35 पदाधिकारी बनाए गए हैं। टीम में तीन महामंत्री, आठ उपाध्यक्ष और आठ सचिव बनाए गए हैं। इनके अलावा विभिन्न मोर्चो में भी अध्यक्ष नियुक्त कर दिए गए हैं। भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ला का शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में जोरदार स्वागत हुआ।