फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कांगड़ा में रामलीला मैदान फतेहपुर से लेकर एसडीएम ऑफिस फतेहपुर तक भारतीय मजदूर संघ ने निकाली रैली

भारतीय मजदूर संघ ने प्रदेशाध्यक्ष मदन राणा की अगुवाई में रामलीला मैदान फतेहपुर से लेकर एसडीएम ऑफिस फतेहपुर तक रैली निकालकर एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती के माध्यम से सरकार को अपनी विभिन्न मांगों को पूरी करने हेतु ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूर्व सरकार में कर्मचारियों पर दर्ज किए मामलों को निरस्त करने व सभी कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान कर रिटायरमेंट के बाद पेंशन की व्यवस्था का प्रबंध करने की मांग की है। इस दौरान कर्मचारी एकता के नारों के साथ सरकार के खिलाफ नारे लगाकर रोष प्रकट किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। संघ ने सरकार से मांग की है कि कर्मचारियों को समय पर वेतन और पेंशन दी जाए, आंगनबाड़ी वर्कर्स को पेंशन की सुविधा प्रदान की जाए और पूर्व सरकार में कर्मचारियों को वापस लिया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें