फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गणतंत्र दिवस पर धर्मशाला में विधानसभा अध्यक्ष फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, तैयारियां पूरी

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में 26 जनवरी को पुलिस मैदान धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। इसमें विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे जबकि मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल, मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने देते हुए बताया कि जिला स्तरीय समारोह में मुख्यातिथि 26 जनवरी को सुबह 10ः30 बजे शहीद स्मारक में माल्यार्पण के बाद सुबह 11: बजे पुलिस मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस दौरान पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स की ओर से मार्च पास्ट निकाला जाएगा। विभिन्न सांस्कृतिक दलों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे जबकि स्वतंत्रता सेनानियों तथा उनके परिजनों को कार्यक्रम में विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के दृष्टिगत शहर की साफ सफाई सुनिश्चित बनाने और शहर में स्थित विभिन्न स्मारकों की स्वच्छता के लिए भी विशेष प्रबंध करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं। अलावा गणतंत्र दिवस पर इन स्मारकों में स्थापित प्रतिमाओं पर माल्यर्पण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने धर्मशाला स्थित सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होने को कहा। उन्होंने आम नागरिकों से भी पूरे जोश के साथ गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें