विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के अंतर्गत बोडू सारना पंचायत के सारना गांव के निवासी ओम प्रकाश का मकान भूस्खलन से गिर गया है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4:00 बजे आठ कमरों का घर क्षतिग्रस्त हुआ। परिवार ने पूरी रात जागकर काटी। क्षतिग्रस्त मकान का सामाना रिश्तेदारों के घर में शिफ्ट किया गया है।