फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: चंडीगढ़ के श्रद्धालु ने मां ज्वाला को चढ़ाया एक किलो चांदी का छत्र

विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में आस्था और श्रद्धा का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। चंडीगढ़ से पहुंचे एक श्रद्धालु ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर मां ज्वाला के चरणों में एक किलो चांदी का छत्र भेंट किया। मंदिर के पुजारी सौरभ शर्मा ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न करवाई। इसके बाद श्रद्धालु ने जयकारों के बीच माता के चरणों में छत्र अर्पित किया। दर्शनार्थियों ने इसे अटूट श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक बताया। पूजा के बाद मंदिर प्रशासन ने नियमानुसार छत्र को अपने संरक्षण में सुरक्षित रख लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें