राजकीय बहुतकनीकी संस्थान कांगड़ा में सोमवर को 27वीं अंतर बहुतकनीकी खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह शुभारंभ विधायक आरएस बाली ने किया। इस मौके पर एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस खेलकूद प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न बहुतकनीकी संस्थानों के सैकडों खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। शुभारंभ कार्यक्रम में बहुतकनीकी संस्थान कांगड़ा के प्राचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।