फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: पहाड़ों की रानी शिमला में झमाझम बारिश, कुल्लू की गड़सा घाटी में भारी ओलावृष्टि

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में गुरुवार को माैसम ने अचानक करवट बदली। राजधानी शिमला में सुबह माैसम साफ रहा। दोपहर बाद हल्के बादल छाए रहे और शाम को करीब 4:00 बजे झमाझम बारिश शुरू हुई। इस दाैरान हल्की ओलावृष्टि भी हुई। धर्मशाला में भी बारिश दर्ज की गई। कुल्लू की गड़सा घाटी में ओलावृष्टि हुई है। उधर, लाहौल घाटी के कोकसर में बर्फ देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। गुरुवार को रोहतांग में सैलानियों ने बर्फ के फाहों का आनंद लिया।  गुरुवार को रोहतांग दर्रा सैलानियों के लिए खुल गया है। पर्यटन स्थलों में हुई बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को पंख लगेंगे। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें