लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में युवाओं ने रक्तदान किया है। वहीं सबसे पहले कांग्रेस नेता डाॅ. पुष्पेंद्र वर्मा ने भी आकर रक्तदान किया और युवाओं का मनोबल बढ़ाया है। डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का जन्मदिवस है और इस उपलक्ष्य में भारी संख्या में युवाओं में आकर रक्तदान में हिस्सा लिया है। इस अवसर पर असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के चेयरमैन राजीव राणा ने भी रक्तदान किया। डाॅ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि जनसेवक राहुल गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर लगाया है और युवा कांग्रेस के द्वारा रक्तदान लगाकर बढिया काम किया है। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर के रक्तदान करके राहुल गांधी के लिए किया है क्योंकि राहुल गांधी के द्वारा लोगों की आवाज को उठाने के लिए महान कार्य कर रहे है।