फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नए आपराधिक कानूनों को लेकर पुलिस थाना हमीरपुर में कार्यशाला का आयोजन

पुलिस थाना हमीरपुर में सोमवार को नए आपराधिक कानूनों को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने की। पुलिस थाना प्रभारी हरीश गुलेरिया ने पुलिस पुलिस कर्मचारियों, सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों को इन नए कानूनों जिसमें भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक संहिता व भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में बताया तथा विभिन्न धाराओं में हुए परिवर्तन के बारे में बताया। पुलिस थाना प्रभारी हरीश गुलेरिया ने कहा कि इसपर वर्ष 2019 से कार्य किया जा रहा था। अब यह नए आपराधिक कानून एक जुलाई से लागू कर दिए गए हैं। एक जुलाई से पहले पंजीकृत मामलों में पुराने ही कानून व धाराएं लगाई जाएंगी लेकिन एक जुलाई व उसके बाद होने वाले सभी मामलों में नए आपराधिक कानूनों के तहत पंजीकृत किया जाएगा। इन नए आपराधिक कानूनों से औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्ति मिलेगी। इनमें दंड की बजाय न्याय पर अधिक कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें