फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर जिले के रंगस में ई कचरा प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंगस में सूखा कचरा, गीला कचरा व इलेक्ट्रॉनिक कचरा प्रबंधन पर एक दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में स्कूल के बच्चों, अध्यापकों, अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों व स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ के रूप में शोध संस्थान नेरी से शिवानी चौहान व आरती गवरू ने सभी उपस्थित सदस्यों को कचरे से होने वाली बीमारियों ,कचरा प्रबंधन व ऊर्जा संरक्षण पर जानकारी दी। इस कार्यशाला में मुख्य रूप से ठोस व तरल कचरे को कैसे अलग करें व इलेक्ट्रॉनिक कचरे को कैसे निपटाया जाए, खाने में पोषक तत्व शामिल करने आदि विषयों पर जानकारी उपलब्ध कराई गई। कार्यशाला में जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने उपस्थित सदस्यों को स्कूलों में करवाए जा रहे विज्ञान से संबंधित कार्यक्रमों की जानकारी दी। स्कूल प्रधानाचार्य नरेश ठाकुर ने इको क्लब प्रभारी मनोरमा ठाकुर, एसएमसी प्रधान अजय कुमार सहित समस्त सदस्यों व शिक्षक राजेश कुमार, दिलीप कुमार का कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद किया। कार्यशाला के समापन पर सभी प्रतिभागियों को भोजन करवाया गया व स्कूल परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें