चिंतपूर्णी मंदिर में सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन और मंदिर प्रबंधन विशेष सतर्कता बरतता है।खासकर बारिश के मौसम में जब मंदिर परिसर में पानी इकट्ठा हो जाता है, तो सेवादारों के साथ सुरक्षाकर्मी भी सफाई कार्य में मोर्चा संभालते हैं। सोमवार को बारिश के चलते मंदिर के प्रांगण में जगह-जगह पानी भर गया। मंदिर के सेवादारों ने होमगार्ड जवानों के साथ मिलकर पानी की निकासी की, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो। दोपहर 12:00 बजे जैसे ही मंदिर के कपाट बंद हुए, सफाई अभियान तेजी से शुरू हुआ। यह प्रक्रिया हर रोज कपाट बंद होते ही की जाती है, लेकिन बारिश के दिनों में इसकी गति और सावधानी और बढ़ा दी जाती है। मंदिर प्रबंधन का कहना है कि चिंतपूर्णी मंदिर में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाता है ताकि श्रद्धालु साफ-सुथरे और सुरक्षित माहौल में दर्शन कर सकें।