फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े की डंपिंग के विरोध में डीसी से मिले ग्रामीण, 10 फरवरी तक कूड़ा उठाने के निर्देश

कूड़े की डंपिंग साइट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ से मिला और समस्या से अवगत करवाया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से कूड़ा जमा किया जा रहा है, जिससे गंदगी, बदबू और बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने डंपिंग साइट को पूरी तरह खाली करवाने और भविष्य में यहां कूड़ा नहीं डालने की मांग उठाई। उनका कहना है कि कूड़े की कैंपिंग से आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने नगर निगम को निर्देश दिए कि क्षेत्र में पड़ा पूरा कूड़ा 10 फरवरी तक हर हाल में उठाया जाए। उपायुक्त के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि जल्द ही समस्या का समाधान होगा और क्षेत्र को कूड़े से निजात मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें