फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सड़क तोड़ने पर भड़के ग्रामीण, कंपनी की गाड़ियों को रोका

राष्ट्रीय राजमार्ग 03 हमीरपुर से मंडी वाया अवाहदेवी के निर्माण में लगी कंपनी के मुख्य मार्ग को तोड़ने पर स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को बाईपास के पास कंपनी की गाड़ियों को रोक दिया। मुख्य मार्ग को तोड़ने पर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। यह सड़क हमीरपुर की ओर से सीधी अवाहदेवी कस्बे को आती थी । लेकिन तीन माह पूर्व संगरोह खुर्द से बाईपास बना दिया गया है और पुरानी मुख्य सड़क को तोड़ कर डांकनुमा बना दिया गया। इस स्थान पर पैदल भी नहीं चल सकते हैं और संगरोह खुर्द से अवाहदेवी कस्बे तक सैंकड़ों दुकानें व रिहायशी मकान हैं। उन लोगो को सड़क टूटने से की तरह की परेशनियों से जूझना पद रहा है। अगर किसी को हमीरपुर की ओर जाना हो तो कस्बे के एक मात्र तंग मार्ग से होकर जाना पड़ता है और हर समय कस्बे में जाम की स्थिति भी बनी रहती है। जो दुकानें हमीरपुर जाने वाली पुरानी सड़क पर पड़ती हैं उन दुकानों की और ग्राहकों की आवाजाही भी बंद हो गई है। दुकानदारों रमेश सोनी, पवन शर्मा, रीना देवी कल्पना देवी, यशवंत सिंह, सुदेश शर्मा, लेखराज, जगदीश चंद, चमन लाल, मनोज कुमार आदि ने कहा कि उन्होंने इससे पहले सांसद अनुराग ठाकुर से भी रोड़ को खुलवाने के लिए अपील की थी लेकिन कंपनी ने उनकी भी नहीं सुनी। फिर स्थानीय लोगो के सब्र का बांध टूट गया और शुक्रवार को सुबह दस बजे बाईपास पर कंपनी की गाड़ियों को रोकना शुरू कर दिया गया। तब जाकर कंपनी के आधिकारियों ने करीब चार दिनों में मार्ग को खोलने का आश्वासन दिया। तब जा कर गाड़ियों को छोड़ा गया। एनएच निर्माण कंपनी के साईट इंचार्ज अंकित सिंह ने कहा कि साईट पर काम का जायजा लेने के लिए इंजीनियर को भेज दिया गया है। जल्दी सड़क को चालू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें