फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पेयजल टैंक से अतिरिक्त कनेक्शन देने पर भड़के ग्रामीण , विभाग को साैंपा शिकायत पत्र

उपमंडल बड़सर के अंतर्गत बुनहाणी, चलसाई और अंबोटा गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को जल शक्ति विभाग कार्यालय में दलचेहड़ा पंचायत प्रधान के खिलाफ शिकायत पत्र सौंपा। ग्रामीण मदन शर्मा, बालक राम, कमल देव,रामदास शर्मा, अरुण राम, तरसेम लाल, दीनानाथ आदि ने कहा कि जल शक्ति विभाग की ओर से तीनों गांव के लिए बनाए गए पेयजल टैंक से पंचायत के दो-तीन घरों को अनुचित तरीके से पेयजल कनेक्शन दे दिया गया है। इससे उन्हें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि तीनों गांव में पेयजल की आपूर्ति तीसरे दिन आती है लेकिन कुछ दिन पहले दलचेहड़ा पंचायत पंचायत प्रधान ने कोटला गांव में अपने घर के लिए टैंक से नया अतिरिक्त पेयजल कनेक्शन ले लिया है। जिससे तीन गांव को सुचारू पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उन्होंने जल शक्ति विभाग से समस्या का समाधान करने की मांग की है। जल शक्ति विभाग बड़सर के एसडीओ राजेंद्र ने कहा कि मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा ताकि ग्रामीणों को पेयजल समस्या का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें