फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : उपराष्ट्रपति बोले- हिमाचल प्रदेश के प्रति उनके दिल में हमेशा विशेष प्यार रहा

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के प्रति उनके दिल में हमेशा विशेष प्यार रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस कार्यक्रम के जरिये हिमाचल प्रदेश के प्रति उनके स्नेह को और बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा सांसद सदस्यों को अनुराग मॉडल अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं इस मॉडल को अपनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा की अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में यह क्षेत्र खूब तरक्की कर रहा है। उन्होंने बताया कि यह बदलता हुआ भारत है। उन्होंने इस अवसर महिला उत्थान पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने स्वास्थ्य, सेवा, महिला उत्थान के लिए बड़े काम किए हैं। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि आज हम विश्व की पांचवीं बड़ी शक्ति है तथा इंग्लैंड तक को हमने पीछे छोड़ दिया है। धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अमृतकाल की मजबूत नींव रख दी है तथा 2047 तक भारत विश्व की सबसे बड़ी शक्ति के रूप में उभरेगा। आज दुनिया भारत की बुलंद आवाज को पहचानती है। कहा कि भारत अब बैलगाड़ी नहीं रॉकेट की स्पीड से चलेगा। उन्होंने कार्यक्रम में देरी से आने के लिए माफी भी मांगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें