फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत वाहन को दिखाई हरी झंडी

Krishan Singh Updated Sat, 07 Dec 2024 01:17 PM IST

आज से देश भर में केंद्र सरकार के निर्देशानुसार 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान आरंभ हुआ है। जिला हमीरपुर से इस अभियान को टीवी को मात देने वाली वृद्ध महिला कमला देवी ने हरीझंडी दिखाई । उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह, सीएमओ हमीरपुर डॉ. प्रवीण चौधरी विशेष रूप से रहे मौजूद। इस अवसर पर टीबी जागरुकता अभियान के लिए उपायुक्त ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह वैन आगामी 100 दिनों तक जिला भर में टीबी बारे लोगों को जागरूक करेगी। राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी मरीजों का इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रवीण कुमार चौधरी ने बताया कि टीबी मुक्त अभियान के तहत वाहन को हरी झंडी दिखाई गई है। वहां में एक्स-रे तथा सैंपलिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जागरुकता वाहन लोगों को जागरूक करने के साथ ही स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करेगा। वृद्ध महिला कमला देवी की बहू बबीता देवी ने बताया कि उनकी सास को जब टीवी की शिकायत दर्ज हुई थी, उसके बाद उन्होंने लगातार स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से उपचार जारी रखा और सरकार की ओर से हर महीने उन्हें पैसे भी प्राप्त हुए । उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि टीवी से डरने की जरूरत नहीं है और इसके सही उपचार के लिए आगे आना चाहिए ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें