हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के बिलासपुर जिले को रवाना होने से पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी और समाजवादी नेता अखिलेश यादव के बयानों पर पलटवार किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सोच देश को कमजोर करने की है। हमीरपुर में बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के द्वारा परमाणु हथियार काम करने के बयान पर तंज करते हुए कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तब हथियारों के नाम पर दलाली करती थी और अब सत्ता से बाहर होने के बाद देश को कमजोर करने के लिए इसतरह के बयान दे रही है।