फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अवाहदेवी मंदिर में की पूजा, बोले- 500 वर्षों का इंतजार हुआ खत्म

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर अपनी कुलदेवी अवाहदेवी के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया है। इस दौरान में उन्होंने मंदिर में हवन यज्ञ भी किया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 500 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ है। दुनिया भर के राम भक्तों के चेहरे पर प्रसन्नता स्पष्ट नजर आ रही है। भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से भारत यूं ही आगे बढ़ता रहे। उन्होंने कहा कि रामभक्त केवल भारत नहीं बल्कि दुनियाभर में हैं। दुनियाभर में लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। सैकड़ों वर्षों तक लाखों रामभक्तों के योगदान को याद किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ यहां पर कई भाजपा नेता भी मौजूद रहे। सैकड़ों लोगों ने यहां पर भजन-कीर्तन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें