शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में शनिवार को तीन दिवसीय अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने किया। एडीपीओ राजेंद्र शर्मा ने तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेल खेलने की नसीहत दी।