फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई भोरंज में उजाला फाउंडेशन ने किया पुलिस की पाठशाला का आयोजन

Krishan Singh Updated Wed, 24 Dec 2025 05:03 PM IST

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोरंज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भोरंज थाना प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने प्रशिक्षुओं को नशे से दूर रहने और यातायात नियमों की सख्ती से पालन करने का आह्वान किया है। अगर समाज में कोई भी नशे की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो इसकी जानकारी पुलिस को अवश्य दें, ताकि इसकी रोकथाम की जा सके। इसमें युवाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने बताया कि मोबाइल से फायदा के साथ नुकसान भी है। सिर्फ पढ़ाई और ज्ञान बढ़ाने के लिए ही मोबाइल का उपयोग करें। सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बचें। फेसबुक, इंस्टाग्राम का उपयोग सोच समझकर ही करें। उन्होंने छात्रों को डिजिटल अरेस्ट के बारे में जानकारी दी। साइबर अपराधी लालच का जाल फेंकते हैं और पढ़े-लिखे लोग फंस जा रहे हैं। इसलिए मुफ्त और बिना किसी योगदान के कोई उपहार या रकम दे रहा है तो सतर्क हो जाएं। अंजान कॉल पर भरोसा न करें और बहकावे में न आएं। किसी भी लिंक पर क्लिक करने से बचें। उन्होंने बताया कि बच्चे अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उसे पाने के लिए आगे बढ़ें। मेहनत करने से सब हासिल होता है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोरंज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने थाना प्रभारी भोरंज प्रशांत ठाकुर और अमर उजाला का धन्यवाद किया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम से प्रशिक्षुओं को महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। इस मौके पर प्रशिक्षण इंचार्ज संजीव धीमान, राज कुमार, जीत सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें