फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जिला परिषद सभागार हमीरपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम, पंचायत सचिवों को बांटा ज्ञान

जिला परिषद सभागार हमीरपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकास खंड हमीरपुर के पंचायत सचिवों ने भाग लिया। मास्टर ट्रेनर की ओर से पंचायत सचिवों को ग्राम पंचायत विकास योजना, ब्लॉक पंचायत विकास योजना, मेरी पंचायत मेरी धरोहर सहित अन्य विषयों पर जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत विकास योजना का प्लान 31 जनवरी तक तथा उसके बाद ब्लॉक पंचायत विकास योजना का प्लान 28 फरवरी तक तैयार करना है। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर की ओर से प्रतिभागियों को बताया गया कि किस तरह से योजना को संबंधित वेबसाइट पर अपलोड किया जाना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें