फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जेबीटी प्रशिक्षुओं को संवेगात्मक और नैतिक मूल्यों का दिया प्रशिक्षण

जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर में शुक्रवार को पिरामल फाउंडेशन की ओर से एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जेबीटी के प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित करने के लिए किया गया। कार्यक्रम में अनुप्रिया,कृष्णा,जगन ने सामाजिक, संवेगात्मक और नैतिक मूल्यों के बारे में प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में डाइट के मनोविज्ञान के प्रवक्ता सुनील कु मार ने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षा में गुणवत्ता के लिए विभिन्ना कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत विद्यार्थियों में सामाजिक, भावनात्मक और नैतिक कौशलों का निर्माण करना भी प्रमुख है। जिसके लिए प्रथम चरण का कार्यक्रम जेबीटी प्रशिक्षुओं के लिए किया गया। डाइट के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने इस एक दिवसीय कार्यशाला के सफल आयोजन पर पिरामल फाउंडेशन के सदस्यों का आभार प्रकट किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें