फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: टोनी ठाकुर बोले- देशद्रोह के केस वापस नहीं लेने पर एनएसयूआई करेगी आंदोलन

एनएसयूआई ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर दर्ज देशद्रोह के केस वापस नहीं लेने पर प्रदेशभर में उग्र लोकतांत्रिक आंदोलन चलाने की बात कही है। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष टोनी ठाकुर ने हमीरपुर में पत्रकार वार्ता में कहा कि युवा कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों पर देशद्रोह जैसे संगीन मुकदमे करने को दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर देशद्रोह जैसे संगीन मामले दर्ज करना लोकतंत्र की हत्या और तानाशाही की पराकाष्ठा है। देशभक्ति का प्रमाण देने वाले युवाओं को देशद्रोही बताना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि यह सत्ता के अहंकार और विरोध की आवाज से डर को भी उजागर करता है। उन्होंने कहा कि जो युवा सरकार से सवाल पूछता है, उसे अपराधी बना दिया जाता है। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर देशद्रोह का केस दर्ज करना यह साबित करता है कि सरकार लोकतंत्र नहीं बल्कि डर और दमन की राजनीति चला रही है। युवाओं की आवाज को कुचलने की कोशिश है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करना साबित करता है कि सरकार लोकतंत्र नहीं बल्कि डर और दमन की राजनीति चला रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें