फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नादौन में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने बुधवार को नादौन में राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना,अनुशासन और समर्पण के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। प्रतियोगिता की आयोजन समिति के सचिव राजेंद्र शर्मा ने प्रतियोगिता का ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 जिलों से 190 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दो दिन अंडर-19 जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले करवाए जा रहे हैं, 7 एवं 8 अगस्त को अंडर-19 से अधिक वर्ग के पुरुष एवं महिला वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, एपीएमसी के चेयरमैन अजय शर्मा, हमीरपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें