फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: तीन दिवसीय पंजपीरी मेला भड़ोली भगौर हुआ शुरू

Krishan Singh Updated Mon, 09 Jun 2025 05:38 PM IST

तीन दिवसीय पंजपीरी मेला भड़ोली भगौर का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बीडीसी सदस्य सविता शर्मा और पूर्व चेयरमैन सुनील दत्त बिट्टू उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी रमेश शर्मा रहे। मेले का शुभारंभ दीप प्रज्वलनव पूजा-अर्चना के साथ हुआ। मुख्य अतिथियों ने मेले की परंपराओं और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मेलों से आपसी भाईचारा बढ़ता है। शुभारंभ अवसर पर लेफ्टिनेंट नरैण मैमोरियल पब्लिक स्कूल घड़ोह के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मेला समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने पर 1500 रुपये इनाम भी दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें