फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डोली में तय स्थान पर लगेगी महाराणा प्रताप की मूर्ति, नगर परिषद सुजानपुर की बैठक में लिया गया है निर्णय

नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर चार में डोली मस्जिद के समीप तय स्थान पर महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित होगी। यहीं पर पार्क का निर्माण भी किया जाएगा। हालांकि यह सुनिश्चित होगा कि यहां पर आवागमन में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। नगर परिषद सुजानपुर की बैठक में बुधवार को यह निर्णय लिया है। इस बैठक में नप सुजानपुर की अध्यक्ष शकुंतला देवी, उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता और कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर सहित सभी पार्षद मौजूद रहे। बैठक में तय स्थान पर मूर्ति लगाने और पार्क बनाने के निर्णय को बराकरार रखा गया है। बीते दिन यहां पर मूर्ति स्थापित करने का मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध जताया था। इस सिलसिले में इन लोगों ने डीसी हमीरपुर से मुलाकात की थी। जिसके बाद से सुजानपुर प्रशासन को मामले में आगामी निर्देश दिए गए थे। इस बीच स्थानीय लोगों और विश्व हिंदू परिषद ने तय स्थान पर पार्क बनाने और मूर्ति स्थापित करने की मांग उठाई थी। विहिप और स्थानीय लोगों का तर्क है कि नगर परिषद और सरकारी भूमि पर यह निर्माण किया जा रहा है ऐसे में समुदाय विशेष के लोगों का विरोध वाजिब नहीं है। वहीं, नगर परिषद सुजानपुर की बैठक में यह निर्णय भी लिया गया है कि वार्ड नंबर दो के ऐतिहासिक नौण का सौंदर्यकरण कर यहां पर मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। मस्जिद के नजदीक ही पार्क का निर्माण के साथ यहां पर सटे हुए ऐतिहासिक कुएं का जीर्णोद्वार भी किया जाएगा। पार्क में बच्चों के लिए झूलें, बेंच भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा कुएं को पौराणिक रूप में सजाकर इसका सौंदर्यकरण किया जाएगा। नगर परिषद सुजानपुर के कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर ने कहा कि पार्क का निर्माण लोगों की सुविधा के लिए किया जा रहा है। यहां पर मूर्ति इस तरह से लगाई जाएगी जिससे किसी को आने जाने में कोई दिक्कत पेश न आए। शहर के सौंदर्यकरण के लिए कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें