फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बोहनी ग्राम पंचायत के लोगों ने नगर निगम में न डालने की लगाई गुहार

बोहनी ग्राम पंचायत के लोगों ने नगर निगम में न डालने की गुहार लगाई है। शुक्रवार को केसीसी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया की अगवाई में एक दर्जन ग्रामीणों ने डीसी अमरजीत सिंह को ज्ञापन सौंप कर कहा है कि ग्राम पंचायत के 2 वार्डो को नगर निगम में ना डाला जाए। क्योंकि पंचायत के दो वार्डो में बीपीएल के लोग रहते हैं और वह पंचायत का टैक्स देने में भी सक्षम नहीं है इसलिए नगर निगम का टैक्स और बाकी कार्य नहीं कर पाएंगे इसके साथ ही गरीब तबके के लोग होने के चलते मनरेगा में दिहाड़ी लगाकर अपना पालन पोषण कर रहे हैं और नगर निगम बनने के बाद दिहाड़ी लगाना भी मुश्किल हो जाएगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के प्रधान ,उप प्रधान और वार्ड सदस्य भी मौजूद रहे। केसीसी बैंक चेयरमैन कुलदीप पठानिया ने कहा कि बोहनी पंचायत के दो वार्डो को नगर निगम में न डालने के लिए ग्रामीण मांग कर रहे है और ग्राम पंचायत के लोग नगर निगम में जाने के लिए खुश नहीं है इसलिए आज लोगों ने डीसी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा है कि हमें नगर निगम में ना डाला जाए। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि बोहनी पंचायत में पांच वार्डो में से तीन वार्डो को नगर निगम में डाल दिया गया है और बाकी बचे हुए 2 वार्डको भी डालने की कवायद चली है इसलिए लोग नगर निगम में न डालने की गुहार लगा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें