पुलिस थाना नादौन के तहत शनिवार शाम को कुणाह खड्ड में डूबे बड़ा क्षेत्र के युवक रोहित का शव बरामद किया गया है। एसडीएम नादौन राकेश शर्मा ने कहा कि सुंदरनगर से बुलाए गोताखोरों व एसडीआरएफ की सयुंक्त मदद से युवक के शव खड्ड से बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि शव को पुलिस की सहायता से पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है। वहीं अभी फिलहाल परिजनों को राहत के तौर पर 10 हजार रुपये की नकद राशि दी गई है।