नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में पहुंचे। यहां पर मंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एंड मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स की प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर तकनीकी विश्वविद्यालय के अधिकारियों सहित भोरंज विधानसभा के विधायक सुरेश कुमार मौजूद रहे।