फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टौणी देवी: नौ विकेट से तियान ने जीता क्रिकेट मैच

बलिदानी दिनेश कुमार क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। रविवार को प्रतियोगिता के चार मुकाबले खेले गए। पहला मैच उहल और पंगा टीम के बीच खेला गया। उहल ने 10 ओवर में 85 रन बनाए। इस मैच को पंगा ने पांच विकेट से जीत लिया। दूसरा मैच करसोह और तियान टीम के बीच खेला गया। करसोह ने 71 रन बनाए। मैच को तियान ने नौ विकेट से जीत लिया। तीसरा मैच लगवान-11 और शारदा माता क्लब के बीच खेला गया। शारदा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते 77 रन बनाए। इस मैच को लगवान-11 ने जीत लिया। चौथा मुकाबला पौहंज और चमियाना के बीच खेला गया। पौहंज ने 67 रन बनाए। मैच को चमियाना ने सात विकेट से जीता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें