फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सुरेश कुमार बोले- जाहू स्कूल सड़क व बाजार की नालियों के निर्माण पर खर्च होंगे 40 लाख

Krishan Singh Updated Thu, 18 Jun 2026 06:08 PM IST

उपमंडल भोरंज के जाहू बस अड्डा परिसर व भवन नवीनीकरण के कार्य का शुभारंभ भोरंज विधायक सुरेश कुमार गुरुवार को किया। इसके निर्माण पर करीब 56.93 लाख रुपए खर्च होंगे। इस अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारियों ने विधायक सुरेश कुमार का जाहू में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। विधायक सुरेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि जाहू का व्यापारिक दृष्टि से हमीरपुर, मंडी और बिलासपुर जिला का संगम स्थल होने से काफी महत्व है। इसलिए व्यापारिक दृष्टि वाले क्षेत्र का चहुंमुखी विकास प्राथमिकता से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जाहू बस अड्डा बहुत जल्द अच्छे अड्डे के रूप में जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि बस अड्डे को ऊंचा किया जाएगा। इसके अलावा पानी की निकासी की सही व्यवस्था होगी और दो दुकानों का भी निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व जाहू को उपेक्षा होती रही हैं लेकिन अब विकास से जाहू आधुनिकता की ओर बढ़ रहा है। यहां पर स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए पार्क का निर्माण कार्य जारी है। इसके अलावा सड़क के विस्तारीकरण को भी प्राथमिकता से किया गया है। ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें