फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सुनील शर्मा बोले-2032 में हिमाचल आर्थिक रूप से होगा मजबूत प्रदेश, भाजपा नेता कर रहे गुमराह

हिमाचल प्रदेश 2032 तक आर्थिक रूप से सबसे मजबूत प्रदेशों में से एक प्रदेश होगा। इस मिशन को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू काम कर रहे हैं। प्रदेश को विकास की नई बुलंदियों पर पहुंचने के लिए कांग्रेस सरकार दिन-रात काम कर रही है। यह बात मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने एपीएमसी हमीरपुर के नवनियुक्त चेयरमैन अजय शर्मा के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में मीडिया से रूबरू होते हुए कही। अजय शर्मा ने एपीएमसी के अध्यक्ष के तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका यह जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश के विकास में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को किस तरह से सुविधा दी जाए। इस पर उनकी सरकार काम कर रही है और प्रदेश में इतनी बड़ी आपदा आने के बावजूद केंद्र सरकार ने हिमाचल की कोई मदद नहीं की उसके बावजूद मुख्यमंत्री और सरकार ने अपने स्तर पर संसाधनों के जरिये आपदा के लिए राहत राशि जुटाई। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं का सिर्फ एक ही एजेंडा है और वह सिर्फ लोगों को गुमराह करना है। आए दिन कोई ना कोई बयानबाजी करके वह लोगों को गुमराह करने का काम करते रहते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें