मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने हमीरपुर बाजार में लोगों को एक वर्ष की उपलब्धियां के बारे में इश्तिहार बांटे। मौके पर हमीरपुर कांग्रेस के पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू की ओर से हर दुकान में सूक्खु सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। वहीं, इस मौके पर सुनील शर्मा बिट्टू ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें जो कार्य सौंपे हैं, उसके तहत में हर गांव में जा रहे हैं और लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। जिन समस्याओं का समाधान मौके पर नहीं हो रहा है। उन समस्याओं का समाधान अधिकारियों को जल्द हल करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। वहीं विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों को लेकर बिट्टू ने पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष का काम सरकार के खिलाफ नुक्ताचीनी करना है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर केंद्र में मंत्री भी है, लेकिन वह भी हिमाचल की समस्या को केंद्र के सामने रखने में पूरी तरह से असमर्थ सिद्ध हुए हैं। बिट्टू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार है लोगों के बीच में सूक्खु सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।