भाजपा लोकसभा सह प्रभारी एवं प्रदेश सचिव सुमित शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार रेल लाइन को लेकर बातें कर रही है, लेकिन अपना 10 फीसदी का हिस्सा देने में नाकाम सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से 90 प्रतिशत जबकि प्रदेश सरकार को 10 फीसदी हिस्सा ही वहन करन है। बावजूद इसके प्रदेश सरकार रेल लाइन पर बड़ी-बड़ी बातें कर रही है, लेकिन अपनी तरफ से कोई प्रयास नहीं कर रही। इससे यही प्रतीत होता है कि प्रदेश सरकार नहीं चाहती की हमीरपुर में रेल आए। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्र से यह सिफारिश की थी कि 70 और 30 फ़ीसदी के हिस्से को 90 और 10 फ़ीसदी किया जाए। केंद्र सरकार ने इसे सैद्धांतिक मंजूरी दी लेकिन अब प्रदेश सरकार अपना 10 भेज दी हिस्सा भी खर्च करने में समर्थ सिद्ध हो रही है। सुमित शर्मा ने कहा कि मोदी की गारंटी ही सबसे भरोसेमंद है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जीत हासिल करेंगे। इसके लिए सभी लोगों को एकजुट होकर कमल का फूल खिलाना है।