फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सुमन भारती बोले- लोकसभा चुनाव में हमीरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी को दिलाएंगे 50,000 की लीड

जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के अध्यक्ष सुमन भारती ने गुरुवार को जिला अध्यक्ष के पद पर कमान संभाली है। कमान संभालते ही उन्होंने लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के विश्राम गृह में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। यहां पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। इस मौके पर केसीसी बैंक के अध्यक्ष एवं पूर्व जिला अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र वर्मा, प्रवक्ता रोहित शर्मा एवं नगर परिषद हमीरपुर के मनोनीत पार्षद और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि अपनी नियुक्ति के लिए वह कांग्रेस हाईकमान और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हैं। मुख्यमंत्री और हाईकमान ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिला से कांग्रेस प्रत्याशी को 50, 000 से अधिक की लीड दिलाई जाएगी। वह खुद किसान परिवार से आते हैं ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक नई पौध तैयार करने का प्रयास किया जाएगा

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें