ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत हमीरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती की अध्यक्षता में हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ब्राहलड़ी में पंचायत प्रतिनिधियों व मनरेगा मजदूरों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं एवं मनरेगा मजदूरों ने भाग लिया। सुमन भारती ने कहा कि मनरेगा के स्वरूप में बदलाव ग्रामीण की जनता से धोखा है। केंद्र सरकार गैर-भाजपा शासित राज्यों के साथ बदले की भावना से कार्य कर रही है और मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर किया जा रहा है। कार्यक्रम में पंचायत प्रधान अर्जुन, वरिष्ठ कार्यकर्ता कमला , वर्ड सदस्य सुमना कुमारी, मुकेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।