सुजानपुर(हमीरपुर) शिक्षा खंड सुजानपुर के तहत पटनौण स्कूल में पुरानी छत का मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। बुधवार को विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने स्कूल का निरीक्षण किया और संबंधित ठेकेदार को तय समय अवधि के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा पूर्व में स्कूल भवन में छत की हालात खस्ताहाल बनी हुई थी। बीते वर्ष स्कूल प्रबंधन ने छत मरम्मत के लिए बजट उपलब्ध करवाने की मांग की थी। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छत का मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया गया है ताकि बरसात के दौरान किसी भी प्रकार का नुकसान न हो।