फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर: कक्कड़ पंचायत उप प्रधान सहित कई परिवार भाजपा में शामिल

Krishan Singh Updated Sat, 06 Sep 2025 05:03 PM IST

विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर की पंचायत कक्कड़ के उप प्रधान सुभाष चंद उर्फ बिट्टू कई परिवारों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा है। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा में शामिल होने पर तमाम लोगों का स्वागत किया गय। उन्होंने कहा कि यह लोग प्रदेश सरकार की वायदा खिलाफी से नाराज होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। सुजानपुर भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले लोगों का कहना है कि उन्होंने राजेंद्र राणा के ऊपर विश्वास रखते हुए भाजपा का दामन थामा है क्योंकि राजेंद्र राणा हर सुख-दुख में लोगों के साथ मौजूद रहते हैं। कांग्रेस सरकार और विशेष रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार झूठ बोलने का काम करते हैं और आने वाले दिनों में इसी तरह से दर्जनों लोग रोजाना कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होंगे ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें