पंचायत समिति कार्यालय सुजानपुर में शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपमंडल एवं निर्वाचन अधिकारी विकास शुक्ला ने विकासखंड सुजानपुर के अंतर्गत आने वाले 15 पंचायत समिति सदस्यों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा पूरे विकास खंड में मात्र एक पंचायत समिति सदस्य निर्विरोध चुनकर ग्रामीण संसद में पहुंची है जबकि 14 पंचायत समिति सदस्य चुनाव प्रक्रिया को पूरा करके पंचायत समिति सदस्य बने हैं।उन्होंने नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की और ग्रामीणों को प्रत्येक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा विकास खंड सुजानपुर के तहत पंचायत समिति वार्ड नंबर एक से भाग सिंह, दो से बनीता देवी, तीन से रीता देवी, चार से रंजना देवी, पांच से राजेंद्र सिंह, छह से शिल्पा ठाकुर, सात ममता देवी,आठ अंजू,नौ अंजना,10 अंजू,11 सुरेश,12 देशराज,13 सुरजीत 14 कविता और 15 से विजय कुमार पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुए हैं।