फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हमीरपुर में शुरू हुआ राज्य नशा निवारण बोर्ड कार्यालय

Krishan Singh Updated Mon, 22 Jun 2026 04:57 PM IST

राज्य नशा निवारण बोर्ड के कार्यालय का संचालन हमीरपुर में सोमवार से विधिवत रूप से शुरू हो गया। बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू की उपस्थिति में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने प्रदेश सरकार के नशामुक्त हिमाचल के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान चलाने की प्रतिबद्धता दोहराई। नरेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नशे के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। राज्य नशा निवारण बोर्ड इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और समाज के सभी वर्गों को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास करेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें