भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक आशीष शर्मा के घर के बाहर से स्पीड ब्रेकर उखाड़ने पर राजनीतिक पर चढ़ गया है। भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार बदली की और द्वेष की राजनीति कर रही है। बीते दिन भी शिमला बुलाकर चुनाव प्रचार से भटकाने का काम किया गया। अब प्रताड़ित करने के नए नए तरीके खोज रहे हैं। समर्थकों के व्यावसायों पर वेबजह अधिकारिओं को भेजकर उन्हें डराया जा रहा है। लेकिन जनता इसका हिसाब चुनावों में करेगी। सत्ता के अंहकार में चूर यह लोग सिर्फ मित्रों और परिवार के बारे में सोच रहे हैं, इन्हें जनता की कोई चिंता नहीं है। सरकार नौकरियां नहीं दे पाई है और अब चुनावों के समय झांसे दिये जाएंगे। लेकिन हमीरपुर की बुद्धिजीवी जनता इनके झाँसे में नहीं आएगी। जनता के बीच रहकर उन्होंने पांच साल जनसेवा की है और जनता के सुख दुख में शामिल होने वाला, उनकी समस्याओं को हल करने वाला उनका बेटा हर समय हर पल उनके लिए हाजिर है। उन्होंने सभी से भाजपा के पक्ष में मतदान कर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।