फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : घुमारवीं-अमृतसर एचआरटीसी बस की ब्रेक फेल, डिस्पेंसरी की सुरक्षा दीवार से टकराई

एचआरटीसी डिपो बिलासपुर की घुमारवीं-अमृतसर रूट पर चलने वाली बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अघार क्षेत्र में पहुंचते ही बस की ब्रेक फेल हो गई। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को डिस्पेंसरी की सुरक्षा दीवार के साथ टकराया दिया। हादसे के दौरान बस में बैठीं सवारियों में चीख-पुकार मच गई। जानकारी के मुताबिक बिलासपुर डिपो की घुमारवीं-अमृतसर बस रोज की तरह सवारियों को लेकर अपने निर्धारित रूप पर गुरुवार सुबह निकाली। अघार से कुछ दूरी पर अचानक बस की ब्रेक फेल हो गई। यहां पर उतराई होने के चलते बस को रोक पाना इतना आसान नहीं था। इसके चलते चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को डिस्पेंसरी की सुरक्षा दीवार से टकराकर रोका। हालांकि, किसी भी यात्री को चोटें नहीं आई हैं। हादसे में सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और बस को भी काफी अधिक नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें