फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राजेंद्र राणा, आशीष शर्मा और विधायक इंदद्रत लखनपाल ने की संयुक्त पत्रकार वार्ता, सुक्खू सरकार पर बोला हमला

हमीरपुर के निजी होटल में भाजपा के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा, विधायक आशीष शर्मा और विधायक इंदद्रत लखनपाल ने संयुक्त पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला है। पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि सुक्खू सरकार ने ऐसे मुहुर्त में शपथ ली है कि जब से प्रदेश में आपदा ही आ रही है। देशभर में हिमाचल कांग्रेस सरकार के राज में हिमाचल की दुर्गति का उदाहरण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार की नाकामी की वजह से हरियाणा में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। यह भाजपा के विकास मॉडल की जीत है। सीएम सुक्खू दिल्ली जाकर हाथ जोड़ते हैं और शिमला लौटकर केंद्र सरकार को आंखे दिखाते हैं। हिमाचल में पत्रकारों को डराकर प्रेस को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। अब लोग भी यह समझ गए है नौ विधायकों ने कांग्रेस सरकार को छोड़ कर अच्छा किया है। दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान समझ गई है कि हिमाचल में कांग्रेस के हालात अब यूपी जैसे हो गए हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सीएम सुक्खू की भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस नेताओं से दूर रहने की सलाह के सवाल पर कहा कि नौ ग्रह अब सीएम सुक्खू को ले डूबेंगे। उन्होंने कहा कि यह सरकार अपने ही वजन से गिर जाएगी। टायलेट टैक्स को लेकर खुद ही मुख्यमंत्री ने नोटिफिकेशन निकाली थी और बाद में रदद कर दी। बडसर विधायक इंदद्रत लखनपाल ने कहा कि पानी व बिजली के बिल आना शुरू हो गए है जिससे जनता त्रस्त हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का महंगाई पर कोई काबू नहीं है। बड़सर में आठ महीने से बीडीओ का पद रिक्त है और अधीक्षक ही बीडीओ की शक्तियों का इस्तेमाल कर रहा है। विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि सीएम सुक्खू सुबह उठकर अच्छा करने की बजाए यह सोचते हैं कि किसका क्या बुरा करूं। प्रदेश में भ्रष्ट्राचार चरम पर है। टेंडर आवंटन में नियमों को ताक पर रखा जा रहा है। टेंडर को पूल किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में योगा इंस्ट्रक्टर के पद को विज्ञाप्ति किया गया है जिसमें डिप्लोमा कोर्स के दौरान गोल्ड मेडल की गैर जरूरी शर्त लगाई गई है, ताकि अपने किसी चहेते को जगह दी जा सके। बदले की भावना से उनके परिजनों को तंग किया गया। सीएम के खिलाफ बयान देने पर परिवार के लोगों के तबादले तक किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें