फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: राजेंद्र राणा बोले- बिजली के बिल पर पहले से सेस, अब पेट्रोल में लागू कर बढ़ाया बोझ

प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि बिजली बिल पर पहले ही कांग्रेस सरकार सेस लगा चुकी है। अब पेट्रोल पर सेस लगाकर जनता के बोझ को बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि यह टैक्स अथवा सेस नहीं है बल्कि कांग्रेस सरकार की कारगुजारियों का जुर्माना है जोकि हिमाचल की जनता को भुगतना पड़ रहा है। राजेंद्र राणा ने हमीरपुर में मीडिया कर्मियों से रूबरू होते यह बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सिर्फ 4 साल में हिमाचल को 44,600 करोड़ रुपए के नए कर्ज में धकेल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कर्जे को उतारने के लिए सरकार ने जनता को एटीएम. बना दिया है। पहले पेट्रोल-डीजल, फिर पानी और अब जनता पर बिजली पर अलग-अलग सेस थोप दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें