फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : खेल महाकुंभ 3.0 का प्रथम चरण जल्द होगा शुरू, पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 दिसंबर

सांसद खेल महाकुंभ 3.0 के प्रथम चरण में क्रिकेट कबड्डी वालीबाल की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जिसकी पंजीकरण की अवधि 15 दिसंबर तक निर्धारित की गई है यह जानकारी हमीरपुर में पत्रकार वार्ता करते हुए सांसद खेल महाकुंभ के प्रदेश सहसंयोजक नरेंद्र अत्री ने दी पत्रकार वार्ता के दौरान सांसद खेल महाकुंभ हमीरपुर के संयोजक अजय रिंटू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सांसद खेल महाकुंभ के प्रदेश सहसंयोजक नरेंद्र अत्री ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने युवाओं को नशे से दूर रखने और ग्रामीण स्तर में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सांसद खेल महाकुंभ की शुरुआत की थी और पिछले दो संस्करणों के दौरान लाखों युवाओं ने इस महाकुंभ में भाग लिया था उन्होंने बताया कि सांसद खेल महाकुंभ के दो सफल आयोजनों के बाद अब महाकुंभ 3.0 के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया गया है उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में क्रिकेट वॉलीबॉल और कबड्डी के लिए टीमों का पंजीकरण 15 दिसंबर तक किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि पूर्व की भांति विजेता रहने वाली टीमों को नगद पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा जिसमें प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाली टीमों को नगद पुरस्कार मिलेगा और क्या खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शर्ट भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि खेल महाकुंभ 3.0 में विभिन्न खेल गतिविधियों को चरणबद्ध तरीके से करवाने का निर्णय लिया गया है ताकि युवाओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए उपयुक्त समय प्राप्त हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें